शामली रेलपार में आयोजित दौड प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
- फोटो : SHAMLI
फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े दस स्कूलों के बच्चे
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय फिट इंडिया फ्रीडम रन शहीद उधम सिंह खेल स्टेडियम में शुरू हो गई। शुक्रवार को दोपहर बाद 3.30 बजे स्टेडियम में जिले के दस स्कूूलों के 50 बच्चों ने दो किमी दौड़ में हिस्सा लिया। शनिवार को खेल स्टेडियम में दोपहर बाद 3.30 बजे और रविवार को सुबह सात बजे मुंडेट पुल से लेकर नवीन विकास भवन तक फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि दौड़ में विजेताओं को नवीन विकास भवन में डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के सचिव जबर सिंह, डीओ पीआरडी एम एस तोमर, संजीव कुमार तथा खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शामली रेलपार में आयोजित दौड प्रतियोगिता में सम्मानित बच्चे- फोटो : SHAMLI