फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
शामली गांव खेड़ी बैरागी में तपोभूमि स्थल
विज्ञापन
- आरके पीजी कॉलेज और खेड़ी बैरागी में तैयार किए जा रहे हेलीपैड
विज्ञापन

- शामली में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
फोटो
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जिले में रहेंगे। वह वीवी पीजी कॉलेज में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके अलावा खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। डीएम-एसपी ने दोनों हेलीपैड का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के लिए आरके पीजी कॉलेज और खेड़ी बैरागी में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम अभी प्रशासन को मिल गया है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर करीब 1:25 बजे आरके पीजी कॉलेज में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से वीवी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वह निकाय की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हैलीकॉप्टर से खेड़ी बैरागी स्थित तपोभूमि समाधि स्थल में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने दोनों जगह का दौरा किया। भाजपा कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पवन तरार, डॉ. रामजीलाल कश्यप, पंकज राणा, राजेंद्र चौधरी मादलपुर, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, निमिष कुमार, अनुज राणा, भूपेंद्र शर्मा, सुबोध भारतीय, नीरज उपाध्याय, वरुण मलिक, डॉ. अनुराग शर्मा, नीरज मलिक, भूपेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बाबा शेरनाथ ने दिया था मुख्यमंत्री को निमंत्रण
खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है। योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था। जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है। जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


हैलीपैड बनाने के लिए हटाई गई विद्युत लाइन
मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर के उतरने के लिए खेड़ी बैरागी में किसान धीर सिंह के खेत में हेलीपैड बनाया जा रहा है। इसके सामने ही तपोभूमि समाधि स्थल है। हेलीपैड बनाने के लिए शनिवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाई। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
1:15 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पर उतरेगा हैलीकॉप्टर
1:20 बजे वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे
2:10 बजे आरके पीजी कॉलेज में हेलीपैड पहुंचेंगे।
2:30 बजे खेड़ी बैरागी के लिए हैलीकॉप्टर भरेगा उड़ान।
3:00 बजे खेड़ी बैरागी हेलीपैड के लिए हाेंगे रवाना।
3:10 बजे अमरोहा के लिए उड़ान भरेगा हैलीकॉप्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें