फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने शामली आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Wed, 12 Jul 2023 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले
विज्ञापन

- यमुना में आई बाढ़ में नुकसान होने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पहाड़ों में लगातार कई दिन की बारिश के बाद यमुना नदी में आई बाढ़ में सहपत का तटबंध क्षतिग्रस्त होने का मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शामली और सहारनपुर जिले में आगामी तीन चार दिन में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर जिला स्तरीय अधिकारियों से समीक्षा करने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पहाड़ों में बारिश के बाद यमुना में आई बाढ़ से कैराना क्षेत्र में सहपत में तटबंध क्षतिग्रस्त होने और कांधला तथा ऊन क्षेत्र में किसानों की डूबी फसल के नुकसान की भरपाई किए जाने, बाढ़ सुरक्षा और क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत कराए जाने के धनराशि दिए जाने, कांधला क्षेत्र के इस्सोपुर टील को पर्यटक के रूप में विकसित करने के लिए बजट जारी करने की मांग उठाई। भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने लखनऊ से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन चार दिन में शामली आने और बाढ़ ग्रस्त का दौरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें