फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना सीट पर भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने आ रहे है मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना में पलायन कर लौटे परिजनों से मिलकर एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे सकते है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि हारी हुई कैराना विधान सभा पर भाजपा अपना परचम लहराना चाहती है। गौर किया जाए तो पूर्व मंत्री व सांसद रहे बाबू हुकुम सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद कैराना विधान सभा सीट पर भाजपा पहली बार 1996 काबिज हुई। बाबू हुकुम सिंह 2001, 2005, 2012 में कैराना विधानसभा सीट से विधायक रहे। वर्ष 2013-14 में कैराना लोकसभा चुनाव से सांसद चुने जाने के बाद भाजपा ने उनके परिवार के अनिल चौहान को विधान सभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। सपा की ओर से पूर्व सांसद मुनव्वर हसन, तबस्सुम हसन के बेटे नाहिद हसन विधान सभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया। सपा के नाहिद हसन कांटे के मुकाबले में अंतिम चरण में 1100 वोट से विजयी हुए थे। सांसद हुकुम सिंह ने सपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था, गुंडा गर्दी और पलायन का मुद्दा उठाया था। वर्ष 2016 मे तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह के पलायन मुद्दे को भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 में हवा दी। भाजपा ने पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह को प्रत्याशी घोषित करते हुए चुनाव लड़ा था। सपा की और नाहिद हसन को कैराना विधानासभा चुनाव प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव 2017 में सपा से नाहिद हसन विधायक चुनाव जीत गए। मृंगाका सिंह विधानसभा चुनाव हार गई। दो बार भाजपा के हाथ से फिसली कैराना विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव 2022 मिशन के तहत प्रदेश में भाजपा हारी हुई विधानसभा चुनाव सीटों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय किया गया है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाकर मिशन 2022 के तहत विधानसभा चुनाव जीता जा सके। इसी उद्देशय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव, गुर्जरपुर में पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज, देवबंद में एटीएस कंमाडो सेंटर, संभल जिले में पीएसी कैंप स्थापित करने का निर्णय ले चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ नवंबर को कैराना शहर के विजय पथिक महाविद्यालय में सभा रखी गई है। वह पलायन करके लौटे परिजनों से मुलाकात करके मुख्यमंत्री प्रदेश में नया संदेश देना चाहते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव, गुर्जरपुर में पीएसी कैंप,फायरिंग रेंज की आधारशिला रखेंगे। उनका मकसद सिर्फ कैराना में भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करके हारी हुई सीट काबिज करने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा-रालोद पर निशाना साध सकते हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री की कैराना में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। मुख्यमंत्री कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव, गुर्जरपुर में पीएसी कैंप, फायरिंग रेंज, देवबंद में एटीएस कंमाडो सेंटर, संभल जिले में पीएसी कैंप स्थापित करके सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें