फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ छठ पूजा पर्व

विज्ञापन
छठ पूजा के लिए हनुमान धाम हनुमान टीला के शिव सरोवर में भरा जा रहा पानी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। छठ पूजा पर्व 28 अक्तूबर से नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। हनुमान धाम में छठ पूजा पर्व की तैयारियों के चलते के हनुमान धाम पर शिव सरोवर में पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन

आस्था का महापर्व छठ पूजा पर्व में श्रद्धालु संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना के लिए सूर्य देव और छठ मैया की आराधना करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर, शनिवार को खरना है। इस दिन व्रती संध्या में आम की लकड़ी से मिट्टी के बने चूल्हे पर गुड़ का खीर बना कर भोग अर्पण करती हैं और प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करती है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को नहाय खाय के दिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजा करने के उपरांत चने की दाल कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगी।
छठ पूजा को लेकर शहर के मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शिव सरोवर में साफ सफाई कराने के साथ ही पानी भरना शुरू कर दिया गया। दरअसल छठ पूजा पर्व पर उगते सूर्य की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें