मिड-डे मील की नियमित करें चेकिंग
फोटो
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति व निपुण भारत मिशन टास्क फोर्स व मध्यान्ह भोजन योजना टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बीएसए राहुल मिश्र ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति के विषय में बताया। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में बालक/बालिका मूत्रालय और दिव्यांग शौचालय संतृप्त करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। मिड-डे मील नियमित चेकिंग करने, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को विद्यालय का निरीक्षण प्रेरणा निरीक्षण एप पर करने को कहा। डीएम सभी विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने, सभी बीईओ को प्रत्येक सप्ताह किसी गांव में संध्या चौपाल आयोजित कर योजनाओं की जानकारी देने को निर्देशित किया। बैठक में जिला टास्क फोर्स के सदस्य, सभी बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी उपस्थित रहे।