शामली। शुक्रवार को दीपावली और अयोध्या सुनवाई के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ का जवानों ने शामली रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने शामली रेलवे स्टेशन के टिकट घर, एक, दो और तीन प्लेट फार्म, विश्राम घर, आरक्षण केंद्रों निरीक्षण किया गया। जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि सहारनपुर और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई। दीपावली-गोवर्धन और भैया दूज आदि त्योहारों के मद्देनजर 24 घंटे शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।