फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीआईएस केयर एप से सोना और अन्य प्रोडक्ट की गुणवत्ता की तुरंत करें जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। अब सोना या फिर किसी भी अन्य उत्पाद की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच मात्र एक क्लिक में की जा सकेगी। इसके लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने बीआईएस केयर मोबाइल एप तैयार किया है। शामली पहुंचे बीआईएस अधिकारियों ने लोगों को इस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीआईएस के निदेशक सौरभ तिवारी और रेनू ने बताया कि उपभोक्ता सोने के आभूषण खरीदें या कोई अन्य उत्पाद, उसकी गुणवत्ता की जांच बीआईएस केयर एप से आसानी से कर सकते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप की मदद से उपभोक्ता न केवल उत्पाद की प्रमाणिकता जांच सकते हैं, बल्कि शिकायत दर्ज कर उसकी स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। शिकायत का निस्तारण 90 दिन के भीतर किए जाने का प्रावधान है। बीआईएस अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। दोषी को 1-2 साल की कैद या 2 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। वहीं, बार-बार उल्लंघन की स्थिति में यह जुर्माना 5 लाख रुपये से लेकर आभूषण की कीमत के 10 गुना तक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें