संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। गांव आल्दी निवासी रविंद्र पशु पालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि एक व्यक्ति का फोन आया कि वह कोटेक महिंद्रा बैंक का मैनेजर है और उसको बैंक से ऋण दिला दिया जाएगा। जिसके बाद वह सेंट आरसी स्कूल के सामने मैनेजर से मिलने पहुंचा और सभी कागजात उसको दे दिए गए। लोन दिलवाने के नाम से फोन पे के माध्यम से धीरे-धीरे अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर कई बार पैसे वसूलते रहा। जब भी पीड़ित ने लोन के बारे में पूछा था तो पीड़ित को आश्वासन देता रहा। आरोपी ने कई बार में दो लाख 80000 रुपये की ठगी कर ली है। अब वह उसके पैसे वापस नहीं दे रहा है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
दंपती के साथ मारपीट कर घायल किया कांधला। गांव गढीदौलत निवासी विक्रम ने पडोसी इरफान, इकराम, महरबान पर अभद्रता करते हुए गाली गलौज करने का आरोप लगाया। बताया कि जब उसने तीनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। उसकी चीख पुकार सुनकर पत्नी पूजा भी मौके पर पहुंच गई और दबंगों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने डायल 112 को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पीड़ित ने थाने जाकर हमलावरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।