फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएचसी है विशेषज्ञ चिकित्सक विहीन, सुरक्षा गार्ड तैनात किए तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार-बार मांग के बावजूद नहीं हो रही चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन

- इमरजेंसी के बाहर ठेके पर रखे गए हैं सुरक्षा गार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की भारी कमी है। कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों या दूसरे शहर जाना पड़ता है। बड़ी बात ये है कि चिकित्सकों की पूर्ति तो स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पाया, लेकिन इमरजेंसी के बाहर 24 घंटे सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षा कंपनी के तीन सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक की बात करें तो नेत्र चिकित्सक, महिला चिकित्सक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। इनके अलावा अन्य बीमारियों के उपचार के लिए भी चिकित्सकों की कमी है। लगातार चिकित्सा अधीक्षक द्वारा स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर चिकित्सकों की तैनाती किए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन यहां चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। जिसके चलते कैराना कस्बे सहित आसपास के गांवों के लोगों को उपचार के लिए या तो निजी अस्पताल में जाकर लुटना पड़ता है या फिर शामली, पानीपत, मेरठ या बागपत जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के टोटे में चल रही इस सीएचसी की इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं होती है। बावजूद इसके यहां कई लाख रुपये सालाना के खर्च पर तीन सुरक्षाकर्मी संविदा पर तैनात कर दिए गए हैं। ये सुरक्षा कर्मी आठ-आठ घंटे की चौबीस घंटे इमरजेंसी के बाहर ड्यूटी देंगे। जिसे लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही अस्पताल स्टॉफ में भी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें