शामली सीएचसी की इमरजेन्सी पर लगा डयूटी बोर्ड
- फोटो : SHAMLI
सीएचसी में इमरजेंसी के बाहर लगे बोर्ड पर कई माह से नहीं बदली ड्यूटी
शामली। बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल के जनपद में निर्धारित कार्यक्रमों में किसी एक सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करना भी शामिल था। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण की संभावना को लेकर सीएचसी शामली में तैयारी की गई थी। चिकित्सक और स्टाफ अपनी यूनिफार्म में थे। सीएचसी की साफ-सफाई भी अच्छी तरीके से की गई थी। वार्ड में बेड की सफेद चद्दरें भी बदली गई थी। प्रभारी मंत्री के आने की संभावना को लेकर सीएचसी को चमकाया गया था, लेकिन दोपहर तक भी प्रभारी मंत्री नहीं पहुंच सके। उधर, प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर सीएचसी में तैयारी पूरी थी, लेकिन इमरजेंसी के बाहर लगे ड्यूटी बोर्ड पर चिकित्सकों और स्टाफ के नाम कई माह पुराने ही लिखे हुए थे। इमरजेंसी ड्यूटी बोर्ड पर पिछले साल अक्तूबर माह 2018 की ही ड्यूटी लिखी हुई थी। इस बोर्ड पर शायद किसी का ध्यान नहीं गया। इस संबंध में सीएमओ डा. संजय भटनागर का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। सीएचसी में चिकित्साधीक्षक के कक्ष नंबर एक के बाहर ड्यूटी चार्ट लगाया जाता है।