फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच कराने को सीएचसी पर लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड जांच कराने को सीएचसी पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

कैराना। सीएचसी पर प्रत्याशियों व एजेंटों की कोरोना जांच कराने के लिए भीड़ लगी रही।
रविवार को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी। जिसके लिए प्रशासन ने गाइड लाइन जारी करते हुए कहा है कि कोविड रिपोर्ट नेगेटिव दिखाने के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश मिलेगा। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ रही। वहीं शुक्रवार को भी सुबह से ही कोविड जांच कराने के लिए सीएचसी पर प्रत्याशियों व एजेंटों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा के लिए सीएचसी पर पुलिस भी तैनात की गई थी। ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी पर 125 लोगों की एंटीजन किट द्वारा जांच की गई जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा 431 लोगों की आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें