फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौसाना पुलिस पर युवक को अगवा कर उगाही का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव नाईनंगला नवीन निवासी फरमान ने चौसाना पुलिस के एक दारोगा और दो सिपाहियों पर बेटे को नानौता से अगवा कर मारपीट करने तथा तीस हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। फरमान का कहना है कि एक नवंबर को चौसाना पुलिस एक निजी कार से नानौता गई और उसके बेटे को जबरन उठाकर चौकी ले आई। जब वह चौकी पहुंचा तो पता चला कि पुलिस ही बेटे को लेकर आई है। आरोप है कि चौकी के दो सिपाहियों ने छोड़ने के नाम पर पचास हजार रुपये की मांग की। आर्थिक तंगी के चलते उसने तीस हजार रुपये देकर बेटे को छुड़ाया। पीड़ित ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। चौकी प्रभारी खूब सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें