शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी के प्रयास से राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने अपनी निधि से जिले के कनियान गांव के खेल मैदान के टीन शेड निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की धनराशि की सौगात दी है।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने बताया कि कांधला क्षेत्र के कनियान गांव युवा शक्ति की तरफ से टीन शेड के लिए मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने टीन शेड के निर्माण कार्य हेतु राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत से अनुरोध किया था। राज्य सभा सदस्य ने युवाओं की मांग को स्वीकार कर लिया। चौधरी जयंत ने कनियान खेल मैदान में कबड्डी के टीन शेड के लिए अपनी राज्यसभा निधि से 12 लाख रुपये की धनराशि टीन शेड के लिए आवंटित की है।