गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक की अस्थियां गंगा में विसर्जित
शामली। गठवाला खाप के बाबा हरिकिशन मलिक की अस्थियों को उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक द्वारा शुक्रताल में गंगा में विसर्जित कर दी गई। बाबा की तेरहवीं रस्म पगड़ी 30 मई को लिसाढ़ गांव में होगी। गठवाला खाप हरियाणा के बाबा चौधरी बलजीत सिंह मलिक, बालियान खाप के चौधरी व भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत सहित विभिन्न खापों के चौधरी हिस्सा लेंगे। गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक की तीन दिन पूर्व लिसाढ़ गांव में निधन हो गया था। शनिवार को गांव के श्मशान घाट में परिजनों की ओर से बाबा की अस्थियों को एकत्र किया गया। बाद में उनके पुत्र राजेंद्र मलिक, भतीजा कपिल मलिक की ओर से शुक्रतीर्थ में गंगा घाट में बाबा हरिकिशन मलिक की अस्थियों को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया गया। इस मौके पर रालोद जिला उपाध्यक्ष विक्रांत जावला मौजूद रहे। बाद में उनके जेष्ठ पुत्र राजेंद्र मलिक ने बताया कि बाबा की तेरहवीं रस्म पगड़ी 30 मई को लिसाढ़ गांव में सोशल डिस्टेंस के साथ होगा। इस मौके पर गठवाला खाप के हरियाणा के चौधरी बाबा बलजीत सिंह मलिक द्वारा टीका कराकर पगड़ी पहनाकर गठवाला खाप के बाबा की जिम्मेदारी राजेंद्र मलिक को सौंपेंगे। राजेंद्र मलिक ने खाप के लोगों से अनुरोध किया है कि कोरोना का ध्यान रखते हुए वह बाबा हरिकिशन मलिक को अपने घरों से श्रद्धांजलि अर्पित करें।