फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अराजक तत्वों ने तीन गोवंश पर हमला कर घायल किया, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र में बेजुबानों पर हमला करने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अराजक तत्वों ने तीन गाेवंश पर हमला कर घायल कर दिया। अराजक तत्वों की हरकत से इलाके में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल पैदा हो गया। इस संबंध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की शिकायत करते हुए घायल गोवंश के उपचार व दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में गोवंश पिछले कई दिनों से अराजक तत्वों के निशाने पर हैं। अराजक तत्व धारदार हथियार से हमला कर गोवंश को बुरी तरह से जख्मी कर घायल कर रहे हैं। घटना शनिवार की है जहां पर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर राज गार्डन के निकट तीन गोवंश पर अराजक तत्वों द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया। बेजुबानों की यह हालत देखकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी घटना को वायरल करते हुए प्रशासन में शासन से प्रकरण पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की। कांधला राजनीतिक मंच के संयोजक जितेंद्र चौहान व हिंदू संगठन के मंडल प्रभारी पंकज वालिया ने पशु स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना देकर जख्मी हुए आवारा गोवंश का उपचार कराए जाने की मांग की। उन्होंने सीवीओ व कांधला अधिशासी अधिकारी से वार्ता करके मौके पर टीम भेजकर गोवंश को पकड़ने के बाद उपचार प्रक्रिया शुरू कराई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से बेजुबान पशुओं पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें