फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बदलता मौसम सेहत पर पड़ रहा भारी, बरतें सावधानी

Fri, 03 Feb 2023 09:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सीएचसी में मरीजो की भीड
विज्ञापन
शामली। जिले में कई दिन से धूप निकल रही है। इसके साथ ही ठंडी हवा चल रही है। बदलते मौसम में लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मौसम में बदलाव की वजह से नजला, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में अब मौसम बदल रहा है। दिन में धूप खिलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन धूप के साथ चल रही ठंडी हवा लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। इसके अलावा रात में मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है। इस तरह के मौसम में लोगों की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। धूप निकलने पर लोग गर्म कपड़े कम पहन रहे हैं, जिससे दिन की हवा और रात की ठंड लोगों को बीमार बीमार कर रही है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों पर बदलते मौसम का असर ज्यादा पड़ रहा है। इसके चलते अस्पतालों में नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।
बृहस्पतिवार को सीएचसी में ओपीडी में लगभग 550 मरीज आए, इनमें लगभग 35 प्रतिशत मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में इन रोगों के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इसकी वजह चिकित्सक मौसम में बदलाव के दौरान लोगों की ठंड से बचाव करने में लापरवाही मान रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास का कहना है कि इस समय मौसम बदल रहा है। रात में ठंड रहती है। दिन में धूप निकलती है तो लोगों को लगता है कि मौसम गर्म हो गया। इसे देखकर गर्म कपड़े कम पहनना शुरू कर देते हैं। सुबह-शाम भी लोग ठंड के अनुुसार गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने लगे हैं, जिस वजह से बुखार, नजला, जुकाम व खांसी होने की आशंका बन जाती है। अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अकबर खान का कहना है कि धूप के साथ हवा चलने से मौसम में अभी ठंड बनी हुई है। इसलिए लोगों को अभी पूरी तरह ठंड से बचाव करने के तरीके अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें