फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले मौसम ने बिगाड़ी फसलों की सेहत

Sun, 13 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में बारिश से नष्ट हुई गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। मौसम का मिजाज शुक्रवार रात से शनिवार रात तक लगातार बदलता रहा। दिन भर आसमान में घटा छाई रही, बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, शाम को तेज बरसात ने फिर से मौसम ठंडा कर दिया। इसकी वजह से गेहूं उत्पादक किसानों को भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए सूर्य देवता के दर्शन हुए, लेकिन उसके बाद घटाओं ने सूर्य को छिपा लिया। दोपहर करीब 12 बजे बाद फिर गरज के साथ बूंदाबांदी ने माहौल भिगो दिया। 

मौसम के बदले मिजाज के कारण बाजारों से भी रौनक गायब रही। लोग जरूरी कार्य के लिए ही बाजार की तरफ निकले। वहीं दिन छिपते ही फिर से आसमान में बादल मंडराए और साढ़े छह बजे से हल्की बूंदाबांदी होने पर सवा सात बजे के बाद तेज बरसात शुरू हो गई।
विज्ञापन


कई दिन से मौसम में गर्मी रहने के बाद शनिवार को बरसात ने ठंडक लौटा दी। वहीं बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है।  मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को 4 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें