फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्कूलों में दिखाया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का नजारा, मनाया जश्न

विज्ञापन
शामली माध्यमिक स्कूल बरखंडी मोबाइस से चंद्रयान लैंडिंग का सीधा प्रशारण देखते छात्र छात
विज्ञापन
शामली। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर लैंडिंग का स्कूलों में सजीव प्रसारण किया गया। स्कूलों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को टीवी, मोबाइल फोन आदि संसाधनों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग दखाई। भारतीय वैज्ञानिकों के सफल होते ही सभी लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

लिलौन गांव के पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय शाम 5:30 बजे खुल गया था और वहां दो शिक्षिकाएं पहुंचीं। वहां 20 से अधिक छात्रों को चंद्रयान-3 की टीवी के माध्यम से जानकारी दी जा रही थी। शिक्षिकाएं भी बच्चों को चंद्रयान की जानकारी दे रही थी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बनखंडी शामली में दो ही शिक्षक पहुंचे। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से बच्चों को चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया। वहां दस बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन

- संविलियन विद्यालय कन्या शामली में शिक्षकों ने चंद्रयान-3 दिखाने के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई थी। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को भी साथ में बैठाकर विज्ञान की जानकारी दी जा रही थी। वहां 30 से अधिक बच्चे उपस्थित थे।
- बीएसए ने भी कई स्कूलों में पहुंचकर देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग
शामली। बीएसए कोमल ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने चंद्रयान-3 छात्र-छात्राओं के साथ देखा और बच्चों को चंद्रयान-3 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह देश के इतिहास रचने वाला दिन है। इससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान की जानकारी मिलती है। बीएसए कोमल ने कहा कि जिन-जिन स्कूलों पर ताले लटके रहे हैं, उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और जहां शिक्षक नहीं पहुंचे वहां स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- खुशी मनाई
झिंझाना के सेंट आरसी स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाकर शिक्षक व अभिभावकों की बैठक के बाद चंद्रयान-3 की विस्तार से जानकारी दी। चंद्रयान-3 का मॉडल देखकर अभिभावक अभिभूत हो गए और उन्होंने मॉडल बनाने वाले छात्रों की प्रशंसा की। चंद्रयान-3 का मॉडल बनाने वाले छात्रों में अन्नया, सिमरन, आरजू, वृष्टि, आस्था, वलिया खान, राज सिंह, रिजवान अली, उमेर, उदित, वरदान, ऋषभ चौहान आदि बच्चों ने भाग लिया। चंद्रयान 3 बनाने में शिक्षक रवींद्र कुमार, मोहित शर्मा, सबा खान, सुशील कुमार की देखरेख में तैयार किया गया। स्कूल प्रबंधक प्रमोद कुमार सरोहा, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने सभी बच्चों को बधाई दी।
- चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण पर झूमे विद्यार्थी
बाबरी। बुधवार की शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा पर हुई तो लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर काॅलेज में लाइव प्रसारण देख रहे सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक खुशी से झूम उठे और भारत माता की जयकारों से काॅलेज परिसर को गूंज उठा। काॅलेज प्रशासन ने मिठाई वितरण कराई। इस दौरान अध्यापक बिजेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य नकुल प्रसाद, सुनील कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
- चौसाना में प्रोजेक्टर पर हुआ लाइव प्रसारण

चौसाना। ज्योतिबा फूले इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए चंद्रयान तीन को चंद्रमा पर उतरते हुए देखने का अनुभव बेहद रोमांच भरा रहा। शाम छह बजकर तीन मिनट पर सफल लैंडिंग होने पर छात्रों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इसके अतिरिक्त ऐसे में हर कोई व्यक्ति टीवी पर अपनी नजरें जमाए बैठा रहा और इस खास क्षण का गवाह बना।

- आदेशों को दिखाया ठेंगा नहीं खुले स्कूल
शामली। प्राथमिक विद्यालय नंबर 15 गुलशन नगर शामली पर 5:35 बजे ताला लटका हुआ था। मोहल्ले वासियों ने बताया कि यह स्कूल 15 अगस्त को भी बंद रहा था और आज कई बच्चे चंद्रयान-3 देखने के लिए आए थे, लेकिन स्कूल बंद होने से वापस चले गए। लिलौन गांव के प्राथमिक विद्यालय पर 5:40 ताला लटका हुआ था। वहां कोई भी शिक्षक चंद्रयान-3 की जानकारी बच्चों को देने के लिए नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भी आक्रोश बना हुआ है।
शामली के माजरा रोड स्थित माध्यमिक कन्या जूनियर हाईस्कूल-2 व प्राथमिक विद्यालय पर छह बजे ताला लगा हुआ था। वहां छात्र-छात्राओं को चंद्रयान-3 दिखाने के लिए शिक्षक तक नहीं पहुंचे और वहां से नदारद रहे। पड़ोसियों का कहना है कि शिक्षकों से पूछा तो उन्होंने कह दिया कि उन्हें स्कूल खोलने की अनुमति नहीं है और अधिकारियों ने कह दिया कि स्कूल खोलने की जरूरत नहीं है। इससे वहां से बच्चों को वापस लौटना पड़ा।
चौसाना के उदपुर स्थित मैक्सिको पब्लिक स्कूल सहित चौसाना किसी भी मदरसे में और न ही किसी स्कूल में चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण दिखाया गया। स्कूल संचालकों की उदासीनता इस बात का प्रतीक है कि शासनादेश स्कूलों के लिए मायने नहीं रखते।

शामली माध्यमिक स्कूल बरखंडी मोबाइस से चंद्रयान लैंडिंग का सीधा प्रशारण देखते छात्र छात

शामली माध्यमिक स्कूल बरखंडी मोबाइस से चंद्रयान लैंडिंग का सीधा प्रशारण देखते छात्र छात

शामली माध्यमिक स्कूल बरखंडी मोबाइस से चंद्रयान लैंडिंग का सीधा प्रशारण देखते छात्र छात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें