फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस के सामने साधु से मारपीट के आरोपियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। ऊदपुर गांव में पशु लूटकर ले जाने और पुलिस की मौजूदगी में साधु से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। वहीं एसडीएम कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव ऊदपुर में दो दिन पूर्व प्रेमपुरी आश्रम में बंधे आधा दर्जन पशुओं को गांव के कुछ लोग जबरन खोल कर ले गए थे। इसके बाद उन्हें पटनी परतापुर स्थित एक गोशाला में छोड़ दिया। विरोध करने पर साधु प्रेमपुरी के साथ मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों ने मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने मेडिकल कराते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो दिन बाद गजेंद्र, आनंदपाल, मनोज व मोनू निवासी ग्राम ऊदपुर का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें