फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चेयरमैन और 16 सभासदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। नगर पंचायत सभागार में मेला गुघाल लगवाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। वहां बोर्ड द्वारा मेला लगाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन अधिशासी अधिकारी द्वारा वित्तीय नुकसान का हवाला देकर मेला लगाने से इंकार दिया। जिसके विरोध में बैठक निरस्त करने की घोषणा पर आक्रोशित चेयरमैन और सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में मेला गुघाल लगवाने के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे की गई। बैठक अध्यक्षा राव मुशयदा की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के संचालन में शुरू हुई। बोर्ड द्वारा या ठेका प्रणाली पर कराने की चर्चा चल ही रही थी। सभासदों की तरफ से प्रस्ताव आया कि इस बार मेले का आयोजन निर्वाचित बोर्ड द्वारा ही किया जाएगा। जिस पर अध्यक्षा सहित 17 में से 16 सभासदों ने समर्थन करते हुए प्रस्ताव पास किया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने नगर पंचायत को वित्तीय नुकसान बताते हुए विरोध किया तो सभासद अपनी बात पर अड गए और अधिशासी अधिकारी अपनी बात पर अड़े रहे। जिसके बाद बैठक निरस्त करने की घोषणा करते हुए कार्यालय में चले गए। अध्यक्षा व सभासदों ने डीएम को अधिशासी अधिकारी की हठधर्मिता व निर्वाचित बोर्ड के प्रस्तावित प्रस्ताव को न मानने का आरोप लगाते हुए बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव को लागू करने की मांग की गई। उधर, अधिशासी अधिकारी ने बताया नगर पंचायत के हित में मेला ठेका प्रणाली से लगना चाहिए। राजस्व नगर पंचायत को प्राप्त होता है और जब भी बोर्ड ने मेला आयोजन किया आय तथा व्यय बराबर होता है। बैठक में सभासद दिनेश कुमार, नीरज गोयल, देवेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, सुशील कुमार, दिपांशु कुमार, अंशुल गर्ग, अनिता सैनी, अर्चना सैनी, मंजूरानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें