फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 विद्यार्थियों को वितरित किए प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल के 15 छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रशस्ति पत्र भेजकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्कूल में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य सतीश कुमार भटनागर ने बताया कि स्कूल के कुल 80 छात्रों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। इसमें 15 छात्रों ने उत्तम प्रदर्शन किया। इनमें शामिल विद्यार्थी कार्तिक रावल, अक्षित चौहान, राजन चौधरी, अश्मीत पांचाल, इनाम रावल, अवि मलिक, शारिब खान, रोहित तोमर, सावन, समद, सत्यम कुमार, सागर, रणजोत सिंह, अनमोल कुमार, रितिक को विद्यालय प्रबंधक श्रीपाल आर्य, चेयरमैन लोकेश तोमर व प्रधानाचार्य सतीश कुमार भटनागर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने पुरस्कृत छात्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रविन्द्र मलिक, सुमित चौहान, शुभम चौहान, अर्पित गोयल, अंकुर कुमार, मोहिनी, विशाखा सैनी, अंशिका गोयल, अलका सैनी, भुजवीर सिंह, पंकज गर्ग, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें