शामली। आईएसएसएफ विश्व कप में शामली के लांक गांव के उज्ज्वल और रिदम सांगवान की जोड़ी ने शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में एलमिरा कारापेयन और बेनिक खलघाटयान की अर्मेनियाई जोड़ी को 17-17 से हराकर भारत को आईएसएसएफ विश्वकप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। स्वर्ण पदक जीतने पर शामली जिले के लोगों में खुशी की लहर है।
विधायक प्रसन्न चौधरी और अन्य लोगों ने सोना जीतने पर उज्ज्वल के परिजनों को लांक गांव में जाकर बधाई दी। कहा कि उज्ज्वल ने जिले के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। बधाई देने वालों में विधायक प्रसन्न चौधरी, वीर सिंह मलिक, बिल्लू प्रधान, साधुराम, प्रदीप मलिक, सुनील बीडीसी, मांगेराम, अमित मलिक, सूरज मलिक, प्रमोद आदि शामिल रहे।
कबड्डी में चौथा स्थान प्राप्त करने पर खिलाड़ी को किया सम्मानित
फोटो
शामली। अंडर-14 बालक वर्ग की सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में करौदा हाथी के अंश मलिक ने चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। लौटने पर अंश का जोरदार स्वागत किया गया। अंश के पिता रविंद्र मलिक किसान हैं।
झारखंड के रांची में 22 से लेकर 26 जनवरी तक अंडर 14 में सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें अंश मलिक ने भी भाग लिया। अंश ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं, जिसके लिए तैयारी की जा रही है। स्वागत करने वालों में सुंदरपाल, रविंद्र सिंह, विजय, रामवीर सिंह, सचिन, कमल, प्रविंदर तोमर आदि मौजूद रहे।