फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति एवं सौहार्द से मनाए ईद का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली में रविवार को ईद के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ब्रिजेश कुमार ने कहा कि ईद का पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की। उन्होंने ईद की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज धीमी रखने की अपील की। उन्होंने पालिका अधिकारियों से ईद पर साफ-सफाई रखने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को ईद के दिन साफ सफाई, पानी की उचित व्यवस्था रखें। इस अवसर पर मौलाना शौकीन अंसारी, मौलाना अय्यूब, गुलजार मंसूरी, इरशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें