शामली। आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जो सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अश्वनी कुमार शर्मा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालय अध्यक्षों का डेटाबेस तैयार कराने के उद्देश्य से आनलाइन पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत शुद्धता एवं समयबद्ध से सम्पन्न कराया जाए। बैठक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में कुल 276 कार्यालय अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया।