फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर लगाए सीसीटीवी कैमरे, हर गतिविधि पर रहेगी नजर

विज्ञापन
कैराना में हाईवे पर पंजीठ के पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हाईवे पर लगाए सीसीटीवी कैमरे, हर गतिविधि पर रहेगी नजर
विज्ञापन

शामली, कैराना। एनएचएआई ने निर्माणाधीन एनएच-709 एडी पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनके माध्यम से हाईवे की हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग-709 एडी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। हाईवे पर हादसों से बचने और सुरक्षा को लेकर एनएचएआई की ओर से तमाम व्यवस्था की जा रही हैं। इसी कड़ी में एनएचएआई के अधिकारियों ने गांव पंजीठ चौराहे के निकट हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हाईवे पर हर समय गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हाईवे पर कोई हादसा होने के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास करेगा अथवा कोई अपराधी हाईवे के रास्ते भागने का प्रयास करेगा तो वह सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद आसानी के साथ पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें