शामली सीबीएसई की परीक्षा देकर लोटते छात्र छात्राएं
शामली। सीबीएसई की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक आयोजित हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर तलाशी लेते हुए केंद्र के अंदर भेजा गया। सभी केंद्रों पर 22 छात्र-छात्रा अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान रहा।
सोमवार को जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिला कोऑर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए 3057 परीक्षाथीर् पंजीकृत रहे। जिनमें से 3035 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर जनपद में बनें दो सचल दलों ने केंद्रों पर पहुंचकर चेकिंग की, कहीं कोई नकलची नहीं मिला। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक और नकलविहिन परीक्षा कराई गई। परीक्षा छूटने के बाद प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों से बात की गई तो यश और आरूष ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्न काफी सरल थे। सभी अच्छे से हल किए गए। सभी के पूरे अंक मिलेंगे। वहीं पलक और पारूल का कहना है कि अनसीन पैसेज थोड़ा कठिन था, जबकि लेटर और निबंध काफी आसान रहा। जिस कारण अच्छे अंक आने की उम्मीद है।