फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाया जा रहा गांजा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। रविवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने पानीपत की ओर से आ रही एक कार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार के अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दो तस्करों सतवीर व शकील निवासी टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, एक पेचकस व तस्करी में प्रयुक्त की जा रही सेंटर कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश राज्य से गांजा कम दामों पर लाकर आसपास के जिलों में अधिक दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें