12 घंटे के अभियान में 15 आरोपी दबोचे
शामली। जिले में पुलिस ने रात में चलाए 12 घंटे के अभियान में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 12 घंटे का अभियान चलाया। इसमें अलग-अलग मामलों में 15 वांछितों को गिरफ्तार किया।
इनमें प्रदीप निवासी गांव हिरनवाड़ा थाना बाबरी, आनंद निवासी गांव बुटराड़ा थाना बाबरी, मामन निवासी गांव ताना थाना गढ़ीपुख्ता, अमजद निवासी गांव बुंटा थाना गढ़ीपुख्ता, राशिद निवासी गांव टपराना थाना झिंझाना, सहेंद्र निवासी गांव सांपला थाना झिंझाना, साजिद निवासी गांव गढ़ी दौलत थाना कांधला, निसार निवासी गांव भूरा थाना कैराना, अरविंद निवासी गांव मलकपुर थाना कैराना, जिकरिया व अफसाना निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना, नफीस निवासी गांव झाड़खेड़ी थाना कैराना, अफसरून, राशिद उर्फ भूरा व गुलफाम निवासी गांव रामड़ा थाना कैराना है।