फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हादसे में महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत पर केस दर्ज
विज्ञापन

कैराना। ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
शनिवार रात पानीपत बाईपास पर फ्लाईओवर के पास कैराना से पानीपत की ओर जा रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। मोहल्ला शंकर सौदियान निवासी 45 वर्षीय रजनी कंसल अपने भतीजे के साथ पानीपत से दवा लेकर लौट रही थी। हादसे में ट्रक के पहिये ने रजनी का पैर कुचल दिया था। परिजन घायल महिला को शामली नर्सिंग होम ले गए थे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय रजनी कंसल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम कराया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उनके आवास पर लाया गया। गमगीन माहौल में यमुना तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं मृतका रजनी के पति सतीश कंसल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें