फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को भूरा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात टेक्नीशियन अनीस व टीजी 2 सुधांशु मिश्रा संविदाकर्मियों के साथ गांव भूरा में बकाया वसूली व चेकिंग अभियान पर गए थे। इस दौरान आबिद घर पर केबिल में कट लगा कर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने वीडियोग्राफी करनी चाही तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। बाद में अनीस ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आबिद निवासी गांव भूरा के विरूद्ध मारपीट, गाली गलौज व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें