फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: न्यायालय के आदेश पर दो डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक युवक ने लगाया था गलत ऑपरेशन करने का आरोप, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के कैराना रोड स्थित तासी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के दो चिकित्सकों के खिलाफ न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोप है कि दोनों चिकित्सकों ने एक युवक का गलत ऑपरेशन किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान का निवासी अरविंद ने न्यायालय की शरण लेते हुए शिकायत की थी कि पीड़ित को अपेंडिक्स की शिकायत रहती थी। 12 मई को कस्बे के कैराना रोड पर स्थित तासी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप मलिक और डॉक्टर संदीप मलिक ने पीड़ित को ऑपरेशन करने की सलाह दी और उससे 40 हजार रुपये जमा करा लिए। लेकिन दोनों चिकित्सकों ने पीड़ित के हल्का सा कट लगाकर टांके लगा दिए थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब कोई आराम नहीं हुआ, तो दोबारा से अस्पताल पहुंचा और चिकित्सकों से शिकायत की। अरविंद ने अपना अल्ट्रासाउंड कराया तो उसमें बीमारी ज्यों की त्यों आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। न्यायालय ने तासी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप मलिक और डॉक्टर संदीप मलिक के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें