बिना अनुमति सात दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
थानाभवन। लॉकडाउन में प्रशासन की पाबंदी के बावजूद दुकानें खोलने पर पुलिस ने थानाभवन व जलालाबाद के सात दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया है। रविवार सुबह को डीएम के निर्देश पर सीओ अमित सक्सेना ने नेतृत्व में कस्बे में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस टीम ने निरीक्षण करते हुए कस्बे की एक इलेक्ट्रॉनिक, तीन जूते की और एक बीज की दुुकान और कस्बा जलालाबाद में तीन दुकानें खुली मिली। पुलिस ने इस सातों दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि बिना अनुमति दुकानें खोलने पर सात दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।