थानाभवन। क्षेत्र के चार किसानों के खिलाफ गन्ने की पत्ती जलाने को लेकर हल्का लेखपालों ने मुकदमे दर्ज कराए हैं। हल्का लेखपाल जगपाल ने रहतु निवासी कादरगढ, करण निवासी गोसगढ़, हरेंद्र निवासी गोंसगढ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। लेखपाल अशोक कुमार ने किसान नीरज के खिलाफ पत्ती जलाने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया।