फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार मालिक को मिला हेलमेट के चालान का मैसेज

Thu, 09 Jul 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। ग्राम खोड़समा निवासी सचिन चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनके मोबाइल फोन पर छह साल पुराने ट्रैफिक चालान का भुगतान करने का मैसेज आया। मैसेज के अनुसार उनकी कार का 20 अप्रैल 2020 को शामली के विजय चौक पर बिना हेलमेट चलाने के आरोप में एक हजार रुपये का चालान किया गया था। अब विलंब शुल्क और जीएसटी सहित 2770 रुपये जमा करने का मैसेज भेजा गया है। बताया कि वर्ष 2020 से अब तक उन्हें इस चालान के संबंध में कोई नोटिस, मैसेज या अन्य सूचना नहीं मिली। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले की शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें