शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एलम बाईपास के निकट बस की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई थी। घटना के संबंध में कार की पुत्री ने रोडवेज चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के जहांगीरपुर निवासी वृद्ध जसपाल तीन दिन पहले अपनी कार में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। कार चालक ने कांधला बस स्टेंड से कस्बा निवासी नाजिम को भी लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया था। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर एलम बाईपास के निकट दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी थी। जिसमें कार चालक की मौत हो गई थी ओर युवक नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
शुक्रवार को जसपास की पुत्री सिमरन ने थाने में आरोपित बस चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया और जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।