फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को कार ने कुचला

Fri, 10 Mar 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला जन्नत कॉलोनी में विलाप करते परिजन
विज्ञापन
- कार छोड़कर चालक हुआ फरार, साथी व कार पुलिस के कब्जे में
विज्ञापन

- कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने किया हंगामा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

कांधला। कस्बे में जन्नत कॉलोनी रोड पर तेज गति से जा रही वैगनआर ने घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला जन्नत कॉलोनी निवासी कासिम का पुत्र सारिम (2) शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग घर के अंदर अपने कार्य में व्यस्त थे। परिजनों के अनुसार कस्बे की ओर से एक कार तेज गति से आई और गली में खेल रहे सारिम को कुचल दिया। बालक की चीख सुनकर मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाया तो कार रुकी। जिसके बाद लोगों ने सारिम को उसके नीचे से निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक मौके पर मौजूद लोगों को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि गाड़ी में सवार दूसरे युवक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर मोहल्ले वासियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर वहां पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह शांत किया। गाड़ी और युवक को कब्जे में ले लिया। पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बालक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

- चार बहनों का इकलौता भाई था सारिम
मासूम की मौत के बाद से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चार बहनों का सारिम इकलौता भाई था। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। लोग शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

कांधला जन्नत कॉलोनी में विलाप करते परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें