फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में आग लगी, हड़कंप

विज्ञापन
ानाभवन मे जली कार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। हरियाणा के सोनीपत के मोहल्ला पटेलनगर निवासी नितिन कुमार पुत्र सुधीर बुधवार शाम सात करीब साढ़े सात बजे कार से सहारनपुर से घर आ रहा था। रास्ते में जैसे ही वह जंधेड़ी फाटक के समीप अंबेहटा गांव के मोड़ के समीप पहुंचे तो अचानक से कार से धुआं निकलने लगा। जब तक नितिन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार में आग लग गई। नितिन ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर कार में लगी आग को बुझाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल में पता चला कि तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण कार में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें