फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
कांधला में कैडल मार्च निकालते किसान संगठनों के सदस्य - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लखीमपुर हिंसा के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

शामली, कांधला। लखीमपुर खीरी की घटना से आक्रोशित भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम को कैंडल मार्च निकाला।
जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार व भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू भारसी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और कैंडल लेकर मार्च निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी में सरकार के मंत्री के इशारे पर किसानों की हत्या की गई है। कैंडल मार्च के बाद उन्होंने मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर विनोद प्रधान, ब्रह्मपाल नाला, सतबीर एलम, इरफान तुर्की, विकास, जावेद जंग, अंकित, सुमित पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें