गन्ना मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान
- फोटो : shamli
कैराना। शनिवार को डॉक्टर विपिन कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला शेखबद्धा में कैंप लगाकर नजला, खांसी और बुखार के मरीजों की जांच की और निशुल्क दवा वितरित की। इस दौरान लोगों से घरों के अंदर रहने और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई। फार्मेसिस्ट दीपक गर्ग व प्रवीण के अलावा वार्ड ब्वाय रविंद्र मौजूद रहे। डॉक्टर विपिन ने बताया कि कैंप के दौरान खांसी, नजला, बुखार के 17 मरीजों को दवा वितरित की गई।