शामली। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख स्थानों जैसे विजय चौक, अजंता चौक और अन्य मुख्य चौराहों पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्ध वाहन चालकों की अल्कोहल मीटर से जांच की गई और वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की कड़ी चेतावनी दी गई। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि किसी भी वाहन चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद