फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन ने लेखाकार को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। नगर पालिका के लेखाकार को पालिका चेयरमैन ने निलंबित कर दिया। उन पर टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप है।
विज्ञापन

करीब चार माह पूर्व पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कार्यालय के बड़े बाबू राकेश कुमार को उनके पद से हटा कर लेखाकार के पद पर तैनात किया था। बृहस्पतिवार को पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने लेखाकार राकेश कुमार को निलंबित कर दिया। चेयरमैन ने आरोप लगाया कि 2 मई को लेखाकार राकेश कुमार से रोड स्वीपिंग मशीन की टेंडर प्रक्रिया में धांधली लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसका संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। राकेश कुमार का कार्य और व्यवहार पालिका सेवाओं के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसके चलते प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लेखाकार का कार्यभार इरशाद अली निर्माण विभाग को सौंपा गया है। निलंबन की अवधि के दौरान प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पालिका में उपस्थित रहकर रजिस्टर के उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश जारी किए। मामले में राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया था। उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें