फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉ. आंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
कांधला के सूरजकुंड महादेव मंदिर में आंबेडकर जयंती पर्व के दौरान समिति के सदस्यों को सम्मानित कर? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्धपीठ सूरजकुंड शनि धाम मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार रात भीमराव आंबेडकर परिवार द्वारा डा. आंबेडकर की 131वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रांत डंगोरिया सहित अन्य लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। देश भक्ति से ओतप्रोत संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के बच्चों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके आदर्शों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ नगर के प्रतिष्ठित लोगों को भी सम्मानित किया गया। देर रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केक काटकर प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में सतपाल, रणधीर, भूप सिंह, शिवकुमार, परवीन, बिजेंद्र, सतबीर, सोनू, नरेंद्र, कृष्ण, अनिल बोहरा, नरेश चंद सैनी, नीरज, देवीदास जयंत, गोपी, अमित कुमार, किरणपाल, वेद प्रकाश, अनुज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें