फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ कमिश्नरी पर 15 मार्च की भाकियू अराजनैतिक महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाकियू अराजनैतिक की आगामी 15 मार्च को होने वाली महापंचायत की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने गठवाला खाप के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान किसानों से बड़ी संख्या में मेरठ पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की बैठक खेड़ा मस्तान में शिव कुमार प्रधान के आवास पर हुई। बैठक में मेरठ में होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। बाद में सुन्ना गांव में भाकियू अराजनैतिक के शामली तहसील के पदाधिकारी विक्की मलिक के निधन पर कार्यकर्ताओं ने परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर भाकियू गठवाला खाप के प्रवक्ता डाॅ. शीशपाल सिंह, संजीव, गुड्डू, राजपाल प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें