फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कैडेट्स ने बांधा समां

विज्ञापन
झिंझाना सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेते एनसीसी के छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कैडेट्स ने बांधा समा
विज्ञापन

झिंझाना। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने समा बांध दिया
कार्यक्रम की शुरुआत एल्पलाइन कॉलेज की कैडेट्स ने सरस्वती वंदना के साथ की। वैश्य इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज शामली के अलावा असारा, एलम और किसान डिग्री कॉलेज के कैडेट्स ने देशभक्ति व हरियाणवी गानों पर ग्रुप डांस किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विनीत पंवार प्रथम, आरजू बालियान द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर में तीन कृषि कानून किसान के हित में नहीं है इस विषय पर एक डिबेट आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के अनुभव ने प्रथम, एल्पलाइन इंस्टीट्यूट की नैंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के परिणाम की भी घोषणा की गई। किसान डिग्री कॉलेज के रमण कुमार ने पहला और राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के मनजीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बी सर्टिफिकेट के कैडेट़्स का का पांच दिवसीय शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने शिविर में बताई गई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। जीवन में होने वाली असफलताओं से सीख लेने की प्रेरणा दी।

झिंझाना सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेते एनसीसी के छात्र- फोटो : SHAMLI

झिंझाना सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण लेते एनसीसी के छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें