फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार पर कैबिनेट की लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार पर कैबिनेट की लगी मुहर
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को केबिनेट की मंजूरी मिल गई। अब कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी से बढ़कर 17.63 वर्ग किमी का हो गया है। इसके चलते कस्बे की बाहरी बस्तियां कैराना नगर पालिका के दायरे में आ गईं और उन्हें नगर पालिका की ओर से दी जाने वाली सारी सुविधाएं मिलेंगी।
कई दशकों से कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 किलोमीटर में ही सीमित था। समय के साथ जनसंख्या बढ़ी और बाहरी इलाकों में बस्तियां बसनी शुरू हो गईं। बाहरी बस्तियों में रहने वाले लोग चुनाव में अपना मतदान तो करते थे, लेकिन नगर पालिका की ओर से उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जाती थी, जिस कारण बाहरी बस्तियों में न तो सड़कों का निर्माण होता और न ही वहां साफ-सफाई और पेयजल की सुविधाएं होतीं। 4 दिसंबर 2020 को नगर विकास विभाग लखनऊ ने नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी करते हुए आपत्ति मांगी थी, जिसके तहत आर्यपुरी देहात के पूर्व प्रधान ने सीमा विस्तार पर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसका निस्तारण कर दिया गया था। 12 जुलाई को लखनऊ से सचिव संजय कुमार ने पालिका विस्तार पर डीएम से आख्या मांगी थी। डीएम ने शासन को आख्या प्रेषित कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसमें कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी शामिल है। कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी मिल जाने के बाद अब कैराना नगर पालिका का सीमा क्षेत्र 5.11 वर्ग किमी से बढ़कर 17.63 वर्ग किमी हो गया है। जिसे अब कैराना की बाहरी बस्तियों में भी नगर पालिका की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

ये इलाके पालिका सीमा क्षेत्र में होंगे शामिल
कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आर्यपुरी देहात, इस्लाम नगर, बदलूगढ़, झाड़खेड़ी रोड, गुलशन नगर, रझवाड़ी, कांधला रोड, खुरगान रोड की बस्तियां कैराना नगर पालिका में आ गई हैं। अब नगर पालिका इन बस्तियों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़कों का निर्माण व प्रकाश व्यवस्था कराएगी।
वर्जन
लखनऊ से कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार का समाचार मिल रहा है, लेकिन हमारे पास लिखित में अभी कोई आदेश नहीं आया है।
-संतोष कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें