फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने किया बाबरी मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। श्री दुर्गा मंदिर पर बुधवार को 40वें मेले का शुभारंभ हुआ। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। पूजा अर्चना पंडित शिवानंद शुक्ला ने कराई। इसके बाद उन्होंने मेले का उद्घाटन किया। कहा कि मेलों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। अध्यक्षता बाबरी व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश चंद गर्ग और टीकाराम प्रधान ने की। संचालन बिजेंद्र शास्त्री ने किया। इस दौरान विनोद गोयल, सुरेंद्र शर्मा, नीरज पुंडीर, रविंद्र सैनी, ठाकुर कुकंन, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें