कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
-फोटो समाचार-
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए दस हजार रुपये के पैकेज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन पैकेज से दीपावली के त्योहारों पर खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे कदम से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। इस पैकेज से विशेष तौर पर बिजली; इलेक्ट्रॉनिक सामान; रसोई के उपकरण ;कपड़ा; और रेडीमेड कपड़ों; मोबाइल; वे जूते; और उपहार जैसी वस्तुओं का व्यापार बढ़ेगा। बैठक में मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान, पवन गोयल; शिवांक गर्ग; राजीव गर्ग, गौरव बंसल; नरेश चंद् आदि मौजूद रहे।