व्यापारियों की मंत्री परिषद की बैठक आज
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक बुधवार को कैराना रोड एक विवाह मंडप मेँ होगी।
मंगलवार को शहर के सुभाष चौक स्थित मंडल मुख्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। संगठन के मंत्री परिषद की बैठक के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश के व्यापारियों की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए आर्थिक राहत पैकेज जारी करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल द्वारा चलाए गए चलाए जा रहे आंदोलन को आगे धार देने के लिए रणनीति तय की जाएगी। बैठक में कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर; सहारनपुर आदि जिलों से वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नगर महामंत्री रामकुमार राय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप संगल नगर उपाध्यक्ष ; पवन गोयल, नगर मंत्री आदि उपस्थित रहे।