शामली। परिचालकों की नियुक्ति के बाद शामली से लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज की बसों का संचालन होगा।
यूपी रोडवेज की बसों में परिचालकों का भारी टोटा है। परिचालकों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यूपी रोडवेज के सहारनपुुर रीजन में 400 अनुबंधित बसों में से सिर्फ 22 बसों संचालित हो पा रही है। 360 से ज्यादा परिचालकों की भारी कमी है। 360 परिचालकों के पद के लिए 1080 आवेदन आए हैं। परिचालकों काव लखनऊ स्तर से चयन होने के बाद शामली से लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज की दो बसों का संचालन होगा।
सहारनपुुुर रीजन में यूपी रोडवेज के मुजफ्फरनगर, सहारनपुुुर, खतौली, छुटमलपुर निगम और शामली और गंगोह अनुबंधित बसों के डिपो हैं। यूपी रोडवेज के सहारनपुर रीजन के आरएम अनिल कुमार ने बताया कि सहारनपुर रीजन में 360 परिचालकों की कमी है। 360 परिचालकों के पदो पर 1080 आवेदन आए है। निगम के लखनऊ मुख्यालय से 360 परिचालकों का चयन होना है। परिचालकों की नियुक्ति होने के बाद शामली से लखनऊ और दूसरे शहरो के लिए यूपी रोडवेज की बसो का संचालन किया जाएगा। संविदा पर परिचालकों की नियुक्ति के बाद अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होगा।